झांसी। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिषदीय अनुदेशक कल्याण संगठन के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति संपूर्ण प्रदेश में जिला स्तर पर दोनों सदनों के विधायक गण, मंत्री गण, सांसद गण के माध्यम से सरकार को धन्यवाद आभार कार्यक्रम किया जा रहा है।
इसी क्रम में झांसी अनुदेशक संघ द्वारा बुंदेलखंड के समस्त अनुदेशकों के सहयोग से गांधी ऑडिटोरियम विश्वविद्यालय झांसी में विशाल सम्मान समारोह एवं धन्यवाद आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झांसी प्रयागराज के क्षेत्र के शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी, विशिष्ठ अदिति रमा निरंजन एमएलसी झांसी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिवसागर रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने की। सर्वप्रथम समस्त अतिथियों के द्वारा देवी सरस्वती की चित्र पर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात झांसी अनुदेशक संघ द्वारा समस्त अतिथियों का बुके देकर माला पहनकर एवं वेज लगाकर स्वागत किया गया।
उक्त कार्यक्रम में अनुदेशकों ने उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मानदेय वृद्धि घोषणा किए जाने पर किया गया। उक्त घोषणा में मुख्यमंत्री द्वारा अनुदेशकों को 1 अप्रैल से 17000 रुपए प्रतिमाह मानदेय देने की घोषणा कहीं जो अनुदेशकों के लिए एक हितकारी एवं सुखद परिणाम देगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि बाबूलाल तिवारी ने कहा सरकार अनुदेशकों के प्रति सकारात्मक है तथा चरणबद्ध तरीके से उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है पहले सरकार ने 5 लाख रुपए की कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की तत्पश्चात 20 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय वृद्धि की घोषणा की गई जो एक अप्रैल से लागू होने की बात कही गई। बाबू लाल तिवारी ने कहा जो मेहनत करता है सहनशीलता और धैर्य रखता है उसे प्रदेश की सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री सुखद परिणाम जरूर देते हैं। रामा निरंजन ने कहा सरकार का यह अनुदेशकों के लिए यह तोहफा उनकी आर्थिक समस्याओं का समाधान करते हुए दूरदर्श मुख्यमंत्री सब के बारे में सोचते हैं।
अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सरकार ने हम अनुदेशकों के लिए सुखद परिणाम दिए हैं जिसमे कई समस्याओं का समाधान किया है चाहे वह कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान के रूप में हो, चाहे मानदेय वृद्धि के रूप में हो, चाहे स्थानांतरण के रूप में हो आदि समस्याओं का समाधान निरंतर सरकार कर रही है और हमारे संगठन का नियम है जो हमारे लिए दस कदम हम उसके लिए सो कदम अर्थात सरकार यदि हमारी समस्याओं का समाधान कर सकती है तो हम सरकार के हमेशा आभारी हैं और सरकार का तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं माननीय मुख्यमंत्री दूरदर्शी मुख्यमंत्री हैं उनसे हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है की एक दिन हम अनुदेशकों का स्थाई समाधान करते हुए समान कार्य समान वेतन प्रणाली लागू करते हुए नियमित करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा यह उत्तर प्रदेश सरकार का सराहनीय एवं स्वागत योग्य फैसला है। संचालन करते हुए झांसी अनुदेशक संघ के जिला अध्यक्ष हिरदेश ककवारा ने कहा हम सरकार के हमेशा आभारी हैं जो हमारी समस्याओं का समाधान निरंतर कर रही है। महिला दिवस पर सभी महिलाओं का सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बांदा ,चित्रकूट हमीरपुर, ललितपुर ,महोबा झांसी, जालौन, जिलों के भारी संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अनुदेशक से महोबा जिला के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, बांदा जिला अध्यक्ष सुशील पांडे, चित्रकूट जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार ,जालौन जिला अध्यक्ष संजय सिंह, ललितपुर जिला अध्यक्ष आलोक पाठक, झांसी मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह कीका, जिला महामंत्री अखंड दिनकर ,जिला कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संजीव कुमार ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रागिनी कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी सुशील साहू ,जिला संगठन मंत्री सीताराम ,संरक्षक एडवोकेट बादाम सिंह, टिंकू जायसवाल , सुरेंद्र कुमार यादव ,संजीव सोनी ,मुकेश सिंह ,सीताराम ,नीतू ,सर्वेश कुमारी ,गार्गी, रजनी, रश्मि राकेश कुमार, संतोष खोइया, संध्या, मोहिनी राघवेंद्र भारती ,विश्वास सिंह राकेश विश्वकर्मा, रविकांत पटेल ,उमेश कुमार ,हरिकांत राजपूत बृजेश कुमार, विजेंद्र कुशवाहा ,भागचंद, प्रवीण, पवन ,अंकित, विनय कुमार रमेश आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिरदेश सिंह ने किया। अंत में आभार रागिनी कुशवाहा ने व्यक्त किया।

