प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर
सुलतानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के अमहट चौराहे के पास बीती रात हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार घटना गौराबारिक क्षेत्र स्थित अमहट चौराहे के पास रात करीब 12:30 बजे की है। वाहन संख्या UP44 BE7915 में सवार घनश्याम अग्रहरी अपने पुत्र नीतीश अग्रहरी के साथ जा रहे थे। इसी दौरान अमहट चौराहे के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों को गंभीर चोटें आ गईं।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घनश्याम अग्रहरी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

