गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के उपरान्त यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये 01079/01080 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस-गोरखपुर-मुम्बई छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस होली विशेष गाड़ी का संचलन मुम्बई छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस से 10 से 31 मार्च,2026 तक तथा गोरखपुर से 12 मार्च से 02 अप्रैल,2026 तक प्रतिदिन 22 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
01079 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 10 से 31 मार्च,2026 तक मुम्बई छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस से 22.30 बजे प्रस्थान कर दादर से 22.47 बजे, थाणे से 23.20 बजे, कल्याण से 23.50 बजे, दूसरे दिन नासिक रोड से 02.25 बजे, मनमाड से 03.20 बजे, जलगांव से 05.23 बजे, भुसावल से 06.00 बजे, खण्डवा से 09.15 बजे, इटारसी से 13.15 बजे, भोपाल से 16.00 बजे, बीना से 18.50 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 22.15 बजे, उरई से 23.32 बजे, तीसरे दिन कानपुर सेण्ट्रल से 02.20 बजे, लखनऊ से 04.15 बजे, गोण्डा से 06.35 बजे, बस्ती से 07.55 बजे तथा खलीलाबाद से 08.30 बजे छूटकर गोरखपुर 10.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 01080 गोरखपुर- मुम्बई छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस होली विशेष गाड़ी 12 मार्च से 02 अप्रैल,2026 तक गोरखपुर से 14.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 15.05 बजे, बस्ती से 15.45 बजे, गोण्डा से 17.00 बजे, लखनऊ से 19.55 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 22.25 बजे, दूसरे दिन उरई से 00.07 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 02.15 बजे, बीना से 06.15 बजे, भोपाल से 08.35 बजे, इटारसी से 10.40 बजे, खण्डवा से 13.45 बजे, भुसावल से 15.25 बजे, जलगांव से 15.53 बजे, मनमाड से 18.00 बजे, नासिक रोड से 19.03 बजे, कल्याण से 23.40 बजे, थाणे से 23.58 बजे तथा तीसरे दिन दादर से 00.20 बजे छूटकर मुम्बई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस 00.40 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में के वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 09, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

