गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के उपरान्त यात्रियों की सुगम यात्रा हेतु विभिन्न नगरों के लिये अनेक होली विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। इन विशेष गाड़ियों में माह मार्च, 2026 के लिये 09 मार्च, 2026 को सायं बर्थ/सीट की उपलब्धता निम्नवत है।
- लालकुआँ से चलने वाली 05045 लालकुआँ-राजकोट विशेष गाड़ी में 15 मार्च, 2026 को शयनयान श्रेणी में 65 बर्थ तथा 22 मार्च, 2026 को शयनयान श्रेणी में 310 बर्थ उपलब्ध हैं।
- मऊ से चलने वाली 05301 मऊ-अम्बाला कैंट विशेष गाड़ी में 12 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 96 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 202 बर्थ तथा 19 मार्च, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 103, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 331 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 127 बर्थ उपलब्ध हैं।
- बढ़नी से चलने वाली 05005 बढ़नी-अमृतसर विशेष गाड़ी में 18 मार्च, 2026 को शयनयान श्रेणी में 332 बर्थ उपलब्ध हैं।
- लालकुआँ से चलने वाली 05060 लालकुआँ-कोलकाता विशेष गाड़ी में 12 मार्च, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 51 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 141 बर्थ उपलब्ध हैं।
- मऊ से चलने वाली 09196 मऊ-वडोदरा विशेष गाड़ी में 15 मार्च, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 49 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 168 बर्थ तथा 22 मार्च, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 13, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 47, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 282 एवं शयनयान श्रेणी में 34 बर्थ उपलब्ध हैं।
गोरखपुर से चलने वाली 04730 गोरखपुर-श्री गंगानगर विशेष गाड़ी में 13 मार्च,2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 20 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 07 बर्थ उपलब्ध हैं।

