गोरखपुर (गो०मे०)। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु वाराणसी मंडल के लार रोड एवं सलेमपुर स्टेशनों के मध्य प्री-नान इंटलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण तथा शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत रहेगा।
निरस्तीकरण
– गोरखपुर कैंट एवं वाराणसी सिटी से 12 मार्च, 2026 को चलने वाली 15129/15130 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– सलेमपुर से 12 मार्च, 2026 को चलने वाली 55125 सलेमपुर-बरहज बाजार सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– बरहज बाजार से 12 मार्च, 2026 को चलने वाली 55124 बरहज बाजार-भटनी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– सलेमपुर से 12 मार्च, 2026 को चलने वाली 55127 सलेमपुर-बरहज बाजार सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– बरहज बाजार से 12 मार्च, 2026 को चलने वाली 55130 बरहज बाजार-भटनी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन/ ओरिजिनेशन
– बनारस से 12 मार्च, 2026 को चलने वाली 55138 बनारस-भटनी सवारी गाड़ी भटनी के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ-भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
– भटनी से 12 मार्च, 2026 को चलने वाली 55137 भटनी-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी भटनी के स्थान पर मऊ से चलाई जायेगी। यह गाड़ी भटनी-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।

