गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने हेतु 55515/55516 पटना-थावे-पटना फास्ट सवारी गाड़ी का संचलन 15 मार्च, 2026 से अगले आदेश तक प्रतिदिन निम्नवत किया जायेगा।
55515 पटना-थावे फास्ट सवारी गाड़ी 15 मार्च, 2026 से अगले आदेश तक प्रतिदिन पटना से 12.10 बजे प्रस्थान कर फुलवारी शरीफ से 12.25 बजे, पाटलिपुत्र से 12.45 बजे, दीघा ब्रिज हाल्ट से 12.54 बजे, दिघवारा से 13.52 बजे, गोल्डिनगंज से 14.57 बजे, खैरा से 16.23 बजे, मढ़ौरा से 16.42 बजे, मशरख से 17.02 बजे, दिघवा दुबौली से 17.22 बजे, सिधवलिया से 17.37 बजे, रतनसराय से 17.50 बजे तथा गोपालगंज से 18.08 बजे छूटकर थावे 19.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 55516 थावे-पटना फास्ट सवारी गाड़ी 15 मार्च, 2026 से अगले आदेश तक प्रतिदिन थावे से 20.05 बजे प्रस्थान कर गोपालगंज से 20.15 बजे, रतनसराय से 20.39 बजे, सिधवलिया से 21.10 बजे, दिघवा दुबौली से 21.28 बजे, मशरख से 21.46 बजे, मढ़ौरा से 22.18 बजे, खैरा से 22.37 बजे, दूसरे दिन गोल्डिनगंज से 00.42 बजे, दिघवारा से 01.02 बजे, दीघा ब्रिज हाल्ट से 01.57 बजे, पाटलिपुत्र से 02.10 बजे तथा फुलवारी शरीफ से 02.27 बजे छूटकर पटना 03.20 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 22 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।

