गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के एनसीसी कैडेट्स ने पैरासेलिंग एडवेंचर कैंप में शामिल होकर साहसिक व रोमांचक अनुभव प्राप्त किया। कैंप में सार्जेंट विकास यादव, अतिका तिवारी, कॉर्पोरल अभिषेक मिश्रा, अरुण विश्वकर्मा, शिखर पांडेय तथा कैडेट अनुभव पांडेय ने हिस्सा लिया।
कैंप में शामिल कैडेट्स को बधाई देते हुए एमजीयूजी के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह ने कहा कि ऐसे एडवेंचर कैंप युवाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने कहा कि ऊंचाई और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना कैडेट्स को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। एनसीसी के लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा, एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने भी कैडेट्स को बधाई दी है।

