सिद्धार्थनगर। डी.एल.आर.सी. एवं डी.सी.सी. बैंकिंग कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा पिछली बैठक के कार्यवृत्त की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में सीएम युवा के लक्ष्य 1800 के सापेक्ष 1625 स्वीकृत एवं 672 का वितरण तथा 321 लम्बित है।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी शाखा प्रबन्धकों को आवेदनों को शत-प्रतिशत स्वीकृति एवं तहसीलवार मेगा क्रेडिट कैंप लगाकर ऋण वितरण कराने का निर्देश दिया। स्वयं सहायता समूहों का कम बैक खाता खोले जाने एवं सीसीएल की कम स्वीकृति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह ने निर्देश दिया कि विभाग से समन्वय बनाकर कार्य करें साथ ही जिन बैंको में सीसीएल की पत्रावली लम्बित है लम्बित प्रकरणों को एक माह में पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। मुख्य विकास अधिकारी ने लीड बैंक अधिकारी एवं सभी शाखा प्रबन्धको को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण स्वीकृत किया जाये। वार्षिक ऋण योजनान्तर्गत आवंटित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करें। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लोन एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के सी.सी.एल के प्रकरण प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया जाये। किसान क्रेडिट कार्ड के प्रकरण भी शीघ्र स्वीकृत किया जाये। किसी भी योजना के पात्र लाभार्थी को अनावश्यक परेशान न किया जाये। इसके साथ ही सी0डी0 रेसियों 44.03 प्रतिशत के सापेक्ष 50 प्रतिशत से ऊपर एवं एसीपी को कार्ययोजना बनाकर बढ़ाने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी बैंको को मासिक लक्ष्य निर्धारित कर ऋण वितरण करायें। केसीसी एवं फसल बीमा योजना में प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया।
लीड बैक अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत सीसीएल लक्ष्य 6248 के सापेक्ष 4166 पत्रावलियां बैंको को प्रेषित की गयी जिसके सापेक्ष 4039 समूहो को सीसीएल स्वीकृत किया गया एवं 127 लम्बित है। जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजनान्तर्गत लक्ष्य 11 के सापेक्ष 19 आवेदन पत्र बैंको को प्रेषित किया गया जिसमें 03 आवेदन स्वीकृत किया गया तथा 15 लम्बित है।
मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लम्बित 05 आवेदन एवं ओडीओपी के 03 आवेदन को स्वीकृत कर ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। किसान क्रेडिट कार्ड (फसली ऋण) योजना अन्तर्गत शासन से प्राप्त भौतिक लक्ष्य नवीनीकरण हेतु 49949 एवं नया 22543 कुल भौतिक लक्ष्य 72492 के सापेक्ष कुल नवीनीकरण हेतु 47526 केसीसी एवं नया केसीसी 21515 निर्गत किये गये है। लक्ष्य के सापेक्ष कुल 70035 केसीसी निर्गत किये गये है जो कुल लक्ष्य का 96.61 प्रतिशत है। क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत पशुपालन एवं मत्स्य पालन तथा दुग्ध उत्पादन हेतु लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम त्रैमास जून 2025 तक प्राप्त कुल आवेदन 18872 के सापेक्ष रू0 366.77 करोड़ स्वीकृत/वितरित किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत युनिवर्सल सोम्पो जनरल इश्योरेंस कम्पनी लि0 द्वारा फसल बीमा किया जा रहा है। बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि द्वारा सूचित किया गया है कि रवी 2024-25 में कुल 43326 किसानों ने बीमा करावाया था जिसके सापेक्ष 3599 किसानों के मध्य रू0 6140105 लाख बीमा का भुगतान किया गया है। खरीफ वित्तीय वर्ष 2025-26 में 55140 किसानों के बीमा हेतु रू0 4.78 करोड़ का प्रीमियम प्राप्त किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने फसल बीमा योजना में प्रगति लाने के लिए कैंप लगाकर किसानों को जागरूक करते हुये प्रगति लाने का निर्देश दिया। लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिया कि सीएफएल/एफएलसी द्वारा कैंप लगाकर लोगों को विभिन्न बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक करें।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, लीड बैंक अधिकारी आर0के0सिन्हा, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दूबे, परियोजना अधिकारी डूडा नीरज अग्रवाल, समस्त बैंको के शाखा प्रबन्धक एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

