महराजगंज। जिले के फरेंदा क्षेत्र स्थित पोखरभिंडा में प्राथमिक विद्यालय सेखुआनी से शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। शासन द्वारा विद्यालय का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।बताया जा रहा है कि इस विद्यालय के शिक्षक समय पर नहीं पहुंचते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई नई बात नहीं है, बल्कि विद्यालय में शिक्षकों की देरी से आने की समस्या लंबे समय से चल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य ऐसे ही लापरवाह रवैये की वजह से प्रभावित हो रहा है।

