आज होगा मत्स्य उत्पादन बढ़ाने हेतु मंडलीय संगोष्ठी एवं युवा मत्स्य पालक संवाद 

गोरखपुर (सू0वि0)। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, तारा मंडल, गोरखपुर में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने हेतु मंडलीय संगोष्ठी एवं युवा मत्स्य पालक संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गोरखपुर मंडल के चारों जिलों (गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज) से प्रबुद्धजन, युवा मत्स्यपालक, तकनीकी विशेषज्ञ एवं विभागीय अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद होंगे, जो मत्स्य क्षेत्र की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं एवं सरकार की प्रतिबद्धता को साझा करेंगे। इस अवसर पर मंडल की विभिन्न उपलब्धियों, योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट एवं प्रगतिशील मत्स्य पालकों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में “रिवर रैंचिंग”, मत्स्य बीज वितरण, तथा PMMSY योजनाओं की समीक्षा जैसे सत्र भी सम्मिलित रहेंगे।

संगोष्ठी का उद्देश्य:

  • मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना।
  • आधुनिक तकनीकों का प्रचार।
  • युवाओं को मत्स्य उद्यमिता से जोड़ना।
  • मछुआ समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करना।

Vikas Gupta

Managing Editor

Related Posts

गुप्त नवरात्रि आज से प्रारम्भ : ज्योतिषाचार्य पं. बृजेश पाण्डेय

गोरखपुर। भारतीय विद्वत महासंघ के महामंत्री ज्योतिषाचार्य पण्डित बृजेश पाण्डेय के अनुसार पुराणों मे  नवरात्रि चार वर्णित हैं! चैत्र शुक्लपक्ष, आषाढ़ शुक्लपक्ष, आश्विन शुक्लपक्ष तथा माघ शुक्लपक्ष। इसमे से दो…

जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक व महिला जन सुनवाई आज

गोरखपुर (सू0वि0)। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया है आज उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी सर्किट हाउस में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी तथा महिला उत्पीड़न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »