
पनियरा, महाराजगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार, क्षेत्र पनियरा में समर कैंप का शुरुआत संदीप कुमार शर्मा व शम्स तबरेज के देखरेख में हुआ। कैम्प के शुभारंभ में ग्राम प्रधान ढुनमुन प्रसाद व प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पटेल व अभिभावकों के देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में क्या होना है इसकी जानकारी व समय कैम्प संचालक ने सबको अवगत कराया। सत्र का प्रारंभ योग सत्र से हुआ। इसमें सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, अनुलोम-विलोम, पद्म आसन, भस्त्रिका, जम्पिंग जैक, श्वास अभ्यास, भ्रामरी, हलासन, हुपर हाॅप कराया गया। बच्चों ने इसमें आनंदित होकर अभ्यास किया। इसके बाद समय सारिणी के अनुसार कक्षा कार्य भी कराया गया। यह कैम्प तीन सप्ताह तक चलेगा।