जेसीआई एवं जिला महिला अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ महिला स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन एवं जिला महिला अस्पताल, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं जागरूकता को समर्पित एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों, नर्सों एवं संस्था के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सुरक्षा एवं आत्मविश्वास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम थाना की महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही अस्पताल में उपस्थित जरूरतमंद माताओं को मातृत्व किट वितरित की गई, जिससे उनके स्वास्थ्य एवं नवजात शिशुओं की देखभाल में सहयोग मिल सके। कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक चिकित्सक एवं नर्सें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में जिला महिला अस्पताल की ओर से अध्यक्ष (चाइल्ड वेलफेयर) वंदना सिंह, प्रमुख अधीक्षक डॉ. जय कुमार, पीसीपी मनीषा भगत (जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन) तथा लेखाकार अतुल कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. जय कुमार ने संस्था द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के अन्य जनजागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के लिए संस्था को प्रेरित किया।
संस्था के अध्यक्ष सीए सौरभ अग्रवाल एवं चेयरपर्सन तान्या जायसवाल ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करते हैं।
जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन की ओर से चेयरपर्सन जेसीरेट तान्या जायसवाल, जेसीरेट नेहा तिबरेवाल, जेसी कीर्ति गर्ग, जेसीरेट अर्चना श्रीवास्तव, जेसीरेट प्रिया अग्रवाल, जेसीरेट प्रतिभा जैन, जेसीरेट प्रियंका अग्रवाल, जेसीरेट वर्षा अग्रवाल, अध्यक्ष सीए सौरभ अग्रवाल तथा मीडिया प्रभारी जेसी विकास स्वरूप सहित अन्य सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायक एवं आत्मीय रहा।

अंत में नगर निगम थाना में उपस्थित एसआई दीपशिखा, एसआई संध्या मौर्य, एसआई प्रगति सिंह, सीपी विभा मिश्रा तथा सीपी सुनैना (महिला पुलिस कर्मियों) को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सेवा के लिए उनके योगदान की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही संस्था द्वारा सभी उपस्थित सम्मानित सदस्यगण एवं मीडिया बंधुओं का भी धन्यवाद किया गया।
उक्त जानकारी संस्था के जनसंपर्क अधिकारी जेसी विकास स्वरूप ने दी।

