गोरखपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का व्यापक असर विशेष कर इलेक्ट्रिक बाजार में दिखना शुरू हो गया है। पेट्रोलियम पदार्थ ईरान से ही आता था। सभी में भयंकर रूप से मूल्य वृद्धि हुई है और इलेक्ट्रिकल्स के सभी सामान पेट्रोलियम पदार्थ है। यह बातें गोरखपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव रस्तोगी ने कही।
आगे उन्होंने कहा, मुख्य रूप से वायर में एलडी जो पहले 120 रुपए था अब 140 रुपया, पीवीसी 100 की जगह अब 120 में, अल्युमिनियम 320 से 355 हो गया है। कॉपर 1300 था 1350 हो गया। सभी प्रोडक्शन के सामानों में लगभग 15% की वृद्धि हो गई है। इसी प्रकार से स्विच, सॉकेट तथा अन्य एसेसरीज में कंपनी 15% वृद्धि का संकेत दे दी है।
उसके पश्चात पाइप, बीट कटी, जंक्शन तथा अन्य हाउस वायरिंग के लगभग सभी सामान में 15% की तेजी आ चुकी है। कूलर के रेट में भी बहुत ज्यादा तेजी आ गई है, इसके बाइंडिंग वायर आज 490 किलो, पीवीसी जिससे बॉडी बनती है 155 रुपए किलो। इस तरीके से 15% इसमें भी तेजी आ चुकी है। यह सब दो-तीन दिन के अंदर वृद्धि हुई है। अब मार्केट खुलेगा होली के पश्चात, तो और रेट बढ़ाने की संभावना है।
इस प्रकार से छोटे कस्टमर काफी परेशान हो रहे हैं और उनके बजट से मार्केट बाहर हो जा रहा है। इस आकस्मिक तेजी से बाजार बैठ गया है, बिक्री नहीं हो रही है, मैन्युफैक्चर परेशान है। लागत बढ़ गई है, बिक्री कम होने से प्रोडक्शन कम हो गया है। आगे स्थिति इससे विकट होने की उम्मीद है। युद्ध ज्यादा दिन चलने पर इलेक्ट्रिकल्स ट्रेड में बहुत समस्या आएगी।

