ई–डिस्ट्रिक्ट मैनेजर का हृदय गति रुकने से हुआ आकस्मिक निधन 

महराजगंज (सू०वि०)। ई–डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रजी अख्तर का बुधवार की रात हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है। रजी अख्तर सिद्दीकी (उम्र 36 वर्ष) लक्ष्मीपुर देऊरवा निवासी थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी व तीन बच्चे हैं। रजी अख्तर को रात लगभग 01 बजे सीने में तेज दर्द की शिकायत होने पर परिवारजन केएमसी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। रात 2:30 बजे डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रजी अख्तर जनपद में वर्ष 2013 से एनआईसी में कार्यरत थे और जुलाई 2022 से ई–डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के रूप में कार्य कर रहे थे।

जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित जनपद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया और दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना की।

Vikas Gupta

Managing Editor

Related Posts

समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

महराजगंज (सू०वि०)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा (प्रारंभिक) 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत सेंट…

कक्षा 01 से 08 तक विद्यालयों का संचालन 7:30 से 12:30 बजे तक 

महराजगंज (सू०वि०)। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि भीषण गर्मी एवं उमस को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार कक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »