
सिद्धार्थनगर (सू०वि०)। जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर द्वारा पंचायत भवन नगवा, विकास खण्ड बांसी पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सी.एच.ओ., एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित थी। जिलाधिकारी द्वारा कार्ड पर आर.सी.एच. नम्बर न लिखे जाने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्ड पर आर.सी.एच. नम्बर लिखने का निर्देष दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आर.सी.एच. नम्बर दर्ज न होने पर प्रसव के उपरान्मत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि नही मिलेगा।

इसके साथ ही एचआरपी रजिस्टर, गर्भवती महिला पंजाकरण रजिस्टर आदि को देखा गया। 07 गर्भवती महिलाये पंजीकृत थी। बाहर की महिलाओं की इंट्री नहीं की गयी थी, जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी नाम दर्ज किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा ए.एन.एम. का रजिस्टर एक समान होना चाहिए। 25 बच्चों का टीकाकरण होना है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पोषाहार का वितरण बीएचएनडी दिवस में करे। सी.एच.ओ. को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिला का गोद भराई कराया गया। आंगनबाड़ी एवं आशा दीदी को निर्देश दिया कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों को सूचित करें। एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नहीं चाहिए।