गोरखपुर। 2 अप्रैल से सिदो कान्हो बिरसा विश्वविद्यालय, पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) में आयोजित होने वाले पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय खो-खो (पुरुष) प्रतियोगिता 2025- 26 हेतु दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की खो-खो (पुरुष) टीम का चयन 10 मार्च को अपराह्न 02 बजे से विश्वविद्यालय क्रीड़ागन पर संपन्न होगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ राज वीर सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि चयन/ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक छात्र अपने हाई स्कूल से अब तक के समस्त मूल अंक पत्र, शुल्क रसीद, आधार कार्ड एक फोटो, परिचय पत्र एवं महाविद्यालय के प्रतिभागी अपने प्राचार्य द्वारा लिखित अधिकार पत्र के साथ निश्चित समय एवं स्थान पर उपस्थित हो।

