बस्ती। मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह द्वारा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों का निरीक्षण/द्वितीय भ्रमण 12 मार्च 2026 गुरूवार को जनपद संतकबीर नगर एवं बस्ती में कार्यक्रम निर्धारित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद संत कबीर नगर में उक्त तिथि को पूर्वान्ह 09.30 से अपरान्ह 01.30 बजे तक तथा बस्ती में अपरान्ह 02.30 से सायं 06.00 बजे तक प्रत्येक विधानसभा के मतदाता पंजीकरण केन्द्र का निरीक्षण किया जायेगा।

