पूर्व माध्यमिक विद्यालय में समर कैंप योग सत्र से हुआ प्रारंभ 

पनियरा, महाराजगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार, क्षेत्र पनियरा में समर कैंप का शुरुआत संदीप कुमार शर्मा व शम्स तबरेज के देखरेख में हुआ। कैम्प के शुभारंभ में ग्राम प्रधान ढुनमुन प्रसाद व प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पटेल व अभिभावकों के देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में क्या होना है इसकी जानकारी व समय कैम्प संचालक ने सबको अवगत कराया। सत्र का प्रारंभ योग सत्र से हुआ। इसमें सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, अनुलोम-विलोम, पद्म आसन, भस्त्रिका, जम्पिंग जैक, श्वास अभ्यास, भ्रामरी, हलासन, हुपर हाॅप कराया गया। बच्चों ने इसमें आनंदित होकर अभ्यास किया। इसके बाद समय सारिणी के अनुसार कक्षा कार्य भी कराया गया। यह कैम्प तीन सप्ताह तक चलेगा।

Vikas Gupta

Managing Editor

Related Posts

सड़क रिन्यूअल में पीडब्ल्यूडी विभाग का भ्रष्टाचार हुआ उजागर 

डीएम ऑफिस के बगल ही लाखों की लागत से बना सड़क 15 दिन के भीतर हुआ क्षतिग्रस्त  महाराजगंज (गो०मे०सं०)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते कुछ रोज पूर्व…

जन संवाद से हो रहा जनता की समस्याओं का समाधान: पंकज चौधरी

महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महराजगंज सांसद पंकज चौधरी का जनसेवा के प्रति समर्पण एक बार फिर बुधवार को देखने को मिला, जब उन्होंने अपने महराजगंज स्थित आवास पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »