गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों एवं अन्य प्रमुख नगरों के लिये यात्रा करने वाले आरम्भिक यात्रियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये, रिकॉर्ड संख्या में होली विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से अम्बाला, अमृतसर, चंडीगढ़, कोलकाता, सियालदह, धनबाद, आसनसोल, नई दिल्ली, हैदराबाद, पुणे, मुम्बई, गोंदिया, पुरी, राजकोट, वलसाड, वडोदरा, गुवाहाटी, राँची, श्री गंगानगर, जयपुर, जोधपुर आदि नगरों हेतु चलाई जा रही हैं।
होली पर्व के उपरान्त यात्रियों को उनके गंतव्य तक वापसी हेतु बढ़ती मांग को देखते हुये पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों एवं अन्य प्रमुख नगरों के लिये 54 होली विशेष ट्रेनें 250 फेरों में चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर देश के प्रमुख नगरों के लिये 26 होली विशेष ट्रेनें 150 फेरों में चलाई जा रही हैं। इस प्रकार, पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से/होकर कुल 80 होली विशेष ट्रेनें 400 फेरों में चलाई जा रही हैं। इन विशेष ट्रेनों से यात्रा का विकल्प चुनकर रेल यात्री अपनी यात्रा को सुगम एवं आनन्ददायक बना सकते है।
यात्रियों से अपील है कि यात्रा कार्यक्रम बनाते समय विशेष ट्रेनों में नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त भी बर्थों की उपलब्धता की अवश्य जाँच कर लें। यात्रीगण ट्रेनों से सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारी रेलवन ऐप से प्राप्त कर सकते हैं।

