महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में हुआ विशेष सत्र का आयोजन
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में गुरुवार को करियर संभावनाओं पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्मेसी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों, उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं तथा प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन की प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैक्लियोड्स फार्मास्युटिकल लिमिटेड के असिस्टेंट जनरल मैनेजर अमरीक सिंह ने विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित फार्मास्युटिकल कंपनियों में प्लेसमेंट प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि विषय का गहन ज्ञान, कम्युनिकेशन स्किल, इंटरव्यू की उचित तैयारी, इंटर्नशिप अनुभव, अनुशासन तथा सकारात्मक दृष्टिकोण सफलता के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और स्वयं को उद्योग की मांग के अनुरूप तैयार करने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि मैक्लियोड्स फार्मास्युटिकल लिमिटेड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सीनियर एक्जीक्यूटिव निशय कुमार व विजय कुमार ने भी विद्यार्थियों को बेहतर करियर बनाने के सुझाव दिए।
सत्र के दौरान फार्मेसी के विद्यार्थियों दुर्गेश शर्मा, शम्स आलम, विकास यादव, अमन सिंह, आदर्श कुमार शॉ, सूर्य सिंह एवं राहुल का चयन मैक्लियोड्स फार्मास्युटिकल लिमिटेड के लिए किया गया। इस अवसर पर डीन फार्मेसी डॉ. एमएन पुरोहित, डॉ. शशिकांत सिंह, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. केशव कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

