भारत कल पाकिस्तान बॉर्डर पर हवाई अभ्यास करेगा:खड़गे बोले- PM के पास हमले का इनपुट था; रूस से मिलेगा ब्रह्मोस से लैस वॉरशिप

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच इंडियन एयरफोर्स पाकिस्तान बॉर्डर (LoC) के पास कल (7 मई) से 2 दिन हवाई अभ्यास करेगी। एयरफोर्स ने इसके लिए नोटिस टू एयरमेन (NOTAM‌) जारी किया। इसमें राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 सहित सभी फ्रंटलाइन एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। ये जमीनी हमले और हवा से हवा में युद्ध करने के लिए अभ्यास करेंगे।

NOTAM जारी करने का मतलब होता है पायलटों और हवाई जहाज से जुड़ी एजेंसियों को कोई जरूरी जानकारी देना, ताकि वे उड़ान भरते समय सतर्क रहें।

वहीं, रांची में मंगलवार को कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ’22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के 3 दिन पहले PM मोदी के पास इंटेलिजेंस का इनपुट था। इसलिए उन्होंने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया, लेकिन आम लोगों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था नहीं की।’

26 बेगुनाह लोग मारे गए और सरकार ने माना इंटेलिजेंस फैलियर है और उसको वे सुधारेंगे। अगर उन्हें यह पता है, तो उन्होंने अच्छी व्यवस्था क्यों नहीं की।

वहीं, रूस में बने एक मॉडर्न स्टील्थ युद्धपोत ‘तमल’ को भारतीय नौसेना को मई के अंत (28 मई) में सौंपा जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून में इसे आधिकारिक रूप से नौसेना में शामिल किया जाएगा। यह जंगी जहाज ब्रह्मोस मिसाइल से लैस होगा। जो रडार की पकड़ में भी नहीं आएगा।

  • Related Posts

    “DECODE”: दूरदर्शन की विरासत और सुधीर चौधरी की विश्वसनीयता का “DECODE”

    15 मई 2025 को भारतीय टेलीविजन इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा—देश के सबसे पुराने और भरोसेमंद चैनल दूरदर्शन पर प्राइम टाइम स्लॉट में वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी का नया…

    सीएम आज गोरखपुर को देंगे रु० 14.22 करोड़ की सौगात, दो प्रमुख जनकल्याणकारी परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

    अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर : नगर निगम के जोन-3 के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों के निवासियों के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में कार्य करेगी। सीनियर सिटीजन डे केयर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Translate »