चौरीचौरा, गोरखपुर। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के डुमरी खुर्द में स्थित एक मैरिज लान में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर विशाल सिंह के द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां सपाइयों ने होली मिलन के बहाने अपनी एकजुटता का एहसास कराया।
सपा नेता डॉ. विशाल सिंह और विधानसभा अध्यक्ष दयानंद विद्रोही के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ शिरकत की और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव के माहौल में चार चांद लगा दिया। फगुआ और होली के पारंपरिक गीतों पर सपा नेता और कार्यकर्ता झूमने से नहीं रोक सके। पूरा परिसर समाजवाद और होली के गीतों से गुंजायमान रहा। इस दौरान फूलों की होली भी आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ.विशाल सिंह ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है जो हमें ऊंच-नीच और भेदभाव भूलकर सबको गले लगाने का संदेश देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाज में भाईचारा फैलाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने उपस्थित जनसमूह में जोश भरते हुए कहा कि आज का यह उत्साह कार्यकर्ताओं की ताकत को दर्शाता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मारकंडे यादव, अम्बरीष यादव, बबलू अंसारी, राजन रावत, नरसिंह यादव, अलबेला यादव, दूधनाथ मौर्य, शैलेश यादव, दुर्गेश गुप्ता, जोखन यादव, रोहित सिंह, जितेन्द्र यादव, उमेश कुमार सहित विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

