गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में
– 24 फरवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, अपराध आसूचना शाखा एवं राजकीय रेलवे पुलिस छपरा द्वारा निगरानी के दौरान गाड़ी संख्या-13106 के छपरा स्टेशन आगमन पर यात्री सामानों की चोरी करने वाले दो शातिर चोर को यात्री से चोरी किये हुए 01 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
– 24 फरवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल मथुरा छावनी को गाड़ी संख्या-55335 में 30 वर्ष का एक बीमार व्यक्ति मिला, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजन को सुपुर्द किया गया।
– 23 फरवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल कप्तानगंज को गाड़ी संख्या-55048 में महिला यात्री का छूटा एक पर्स मिला, जिसे कप्तानगंज पोस्ट पर जमा किया गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर पर्स को उसे सुपुर्द किया गया।
– 24 फरवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी सिटी को गाड़ी संख्या-15007 में यात्री का छूटा एक पर्स मिला, जिसे वाराणसी सिटी पोस्ट पर जमा किया गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर पर्स को उसे सुपुर्द किया गया।
– 24 फरवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल गाजीपुर सिटी को गाड़ी संख्या-20941 में यात्री का छूटा आभूषण मिला, जिसे गाजीपुर सिटी पोस्ट पर जमा किया गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर उसे सुपुर्द किया गया।
– 23 फरवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल मैलानी को गाड़ी संख्या-55086 में यात्री का छूटा एक बैग मिला, जिसे मैलानी पोस्ट पर जमा किया गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया।

