गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा व्यापारियों तथा औद्यौगिक प्रतिष्ठानों को दी जा रही उन्नत सुविधाओं तथा मुख्यालय एवं मंडल स्तर पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिटों के सुनियोजित प्रयासों से पूर्वाेत्तर रेलवे पर माल लदान में वृद्धि का क्रम जारी है। वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 में माह फरवरी, 2026 तक कुल 3.776 मिलियन टन माल लदान हुआ, जिससे रू. 411.449 करोड़ की आय हुई है तथा माह फरवरी, 2026 में कुल 0.255 मिलियन टन माल का लदान हुआ, जिससे रू. 24.349 करोड़ की आय हुई।
रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समेकित प्रयासों के फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे पर वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 में माह फरवरी, 2026 तक कुल 3.776 मिलियन टन माल लदान हुआ, जो गत वित्त वर्ष की इसी अवधि में कुल माल लदान 3.636 मिलियन टन की तुलना में 3.85 प्रतिशत अधिक है।

