गोरखपुर। शक्तिनगर कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार तिवारी जो एन.ई. रेलवे, गोरखपुर में असिस्टेंट अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं, के पुत्र शिवांश त्रिपाठी ने यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन-2025 में पूरे भारत में 293 रैंक प्राप्त किया। रिजल्ट की घोषणा शुक्रवार 6 मार्च को हुई।
आपको बता दें, शिवांश त्रिपाठी का स्कूलिंग कक्षा 1 से 5 तक सेंट एंथोनी कॉन्वेंट स्कूल, डेयरी कॉलोनी तथा कक्षा 6 से 10 तक लिटिल फ्लावर स्कूल, धरमपुर में जो बोर्ड्स स्कूल टॉपर, 2015 पासआउट भी रहे हैं। शिवांश त्रिपाठी आईआईटी कानपुर, सिविल इंजीनियरिंग, 2021 पासआउट हैं जो सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच में टॉपर रहें हैं। इनकी मां का नाम ममता तिवारी है जो पूर्व माध्यमिक विद्यालय, गिरधरगंज में प्रिंसिपल-इन-चार्ज हैं।

