दिवंगत महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव के घर जाकर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार पूर्वाह्न भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव के घर जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्वर्गीय श्रीवास्तव के परिजनों से मुलाकात कर उन्होंने ढांढस भी बंधाया। 

मंगलवार सुबह वाराणसी से गोरखपुर पहुंचते ही मुख्यमंत्री भाजपा के महानगर अध्यक्ष रहे देवेश श्रीवास्तव के घर पहुंचे। देवेश श्रीवास्तव का 11 जून को हृदयाघात से निधन हो गया था। दुर्गाबाड़ी रोड स्थित आवास पर जाकर सीएम योगी ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने देवेश श्रीवास्तव के परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दी और आश्वस्त किया कि वह हमेशा परिवार के साथ खड़े हैं। 

गुड्डू सिंह को भी दी श्रद्धांजलि

देवेश श्रीवास्तव के घर से निकलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेल रोड स्थित जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के घर पहुंचे। गुड्डू सिंह का भी विगत दिनों निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यहां भी उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात की और इस दुखमय समय में ढांढस बंधाया। इस दौरान दोनों स्थानों पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Vikas Gupta

Managing Editor

Related Posts

गुप्त नवरात्रि आज से प्रारम्भ : ज्योतिषाचार्य पं. बृजेश पाण्डेय

गोरखपुर। भारतीय विद्वत महासंघ के महामंत्री ज्योतिषाचार्य पण्डित बृजेश पाण्डेय के अनुसार पुराणों मे  नवरात्रि चार वर्णित हैं! चैत्र शुक्लपक्ष, आषाढ़ शुक्लपक्ष, आश्विन शुक्लपक्ष तथा माघ शुक्लपक्ष। इसमे से दो…

जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक व महिला जन सुनवाई आज

गोरखपुर (सू0वि0)। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया है आज उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी सर्किट हाउस में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी तथा महिला उत्पीड़न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »