कल सदर ब्लॉक से सक्सेना तिराहा तक निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा

महराजगंज। भारतीय सेना द्वारा हाल ही में चलाए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान संरक्षित आतंकवादियों को मार गिराया गया। सेना की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के प्रति आभार व्यक्त करने और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने हेतु भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है।

इसी क्रम में आगामी 17 मई को महराजगंज जिला मुख्यालय स्थित सदर ब्लॉक से सक्सेना तिराहा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री माननीय पंकज चौधरी करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने बताया कि यात्रा प्रातः 8:30 बजे प्रारंभ होगी और सक्सेना तिराहे तक जाएगी।

जिलाध्यक्ष ने सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा न केवल सेना के पराक्रम को सम्मान देने का अवसर है, बल्कि देश की एकता और अखंडता का प्रतीक भी होगी।

Vikas Gupta

Managing Editor

Related Posts

समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

महराजगंज (सू०वि०)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा (प्रारंभिक) 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत सेंट…

कक्षा 01 से 08 तक विद्यालयों का संचालन 7:30 से 12:30 बजे तक 

महराजगंज (सू०वि०)। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि भीषण गर्मी एवं उमस को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार कक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »