मुख्यमंत्री ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर घाघरा सेतु का किया निरीक्षण

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर घाघरा सेतु का निरीक्षण किया। यह दीर्घ सेतु कम्हरियाघाट में घाघरा नदी पर बना है। मुख्यमंत्री ने यहां नदी की धारा मोड़ने के लिए किए गए और हो रहे कार्यों को भी देखा और जरूरी निर्देश दिए। 

शुक्रवार पूर्वाह्न आजमगढ़ के सलारपुर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री इस एक्सप्रेसवे के सफर पर निकले। इस दौरान उनका पहला पड़ाव कम्हरियाघाट रहा। उनके साथ प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, स्थानीय विधायक श्रीराम चौहान, प्रदेश के मुख्य सचिव और यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार सिंह, प्रदेश सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी भी मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री कम्हरियाघाट में घाघरा नदी पर बने दीर्घ सेतु पर रुके। उन्होंने पुल से घाघरा नदी और पुल को नदी की धारा से सुरक्षित रखने के लिए नदी तट पर हुए कार्यों का जायजा लिया। यूपीडा और सेतु निगम के अधिकारियों ने उन्हें नदी की धारा से बचाव और सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी दी। करीब दस मिनट तक घाघरा सेतु का निरीक्षण करने और आवश्यक दिशानिर्देश देने के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के दूसरे लोकार्पण स्थल भगवानपुर टोल प्लाजा के लिए रवाना हो गए।

Vikas Gupta

Managing Editor

Related Posts

रेलवे बोर्ड ने रेलगाड़ियों के कचरे के व्यवस्थित प्रबंधन और निपटान के लिए क्षेत्रीय रेलों को विस्तृत दिशानिर्देश किए जारी किए

गोरखपुर। रेलवे बोर्ड ने यात्रा के दौरान रेलगाड़ियों से कचरे के व्यवस्थित प्रबंधन और निपटान के संबंध में सभी क्षेत्रीय रेलों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। इस निर्देश का…

ट्रेलर से युवक की मौत पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सीयर चौराहे पर जाम

ग्रामीणों पर लाठीचार्ज के बाद मचा हंगामा, भाजपा नेता हिरासत मे कौड़ीराम, गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र के सीयर चौराहे पर गुरुवार को ग्रामीणों ने ट्रेलर की चपेट में आए युवक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »