सीएम ने रेल कर्मी के पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की

गोरखपुर (सू०वि०)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेलकर्मी अजय कुमार सिंह के आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अजय कुमार सिंह रेल सेवा में आने से पहले भाजयुमो के पदाधिकारी थे। गोरक्षपीठ के प्रति अगाध श्रद्धा रखने वाले अजय सिंह कैंसर से पीड़ित थे और इलाज के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।मुख्यमंत्री जी ने गंगा नगर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना। उनसे और उनके परिजनों से संवाद किया। अजय सिंह ने इलाज के दौरान आत्मीय संबल देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति  कृतज्ञता व्यक्त की।
इस दौरान मुख्यमंत्री जी के साथ प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Vikas Gupta

Managing Editor

Related Posts

गुप्त नवरात्रि आज से प्रारम्भ : ज्योतिषाचार्य पं. बृजेश पाण्डेय

गोरखपुर। भारतीय विद्वत महासंघ के महामंत्री ज्योतिषाचार्य पण्डित बृजेश पाण्डेय के अनुसार पुराणों मे  नवरात्रि चार वर्णित हैं! चैत्र शुक्लपक्ष, आषाढ़ शुक्लपक्ष, आश्विन शुक्लपक्ष तथा माघ शुक्लपक्ष। इसमे से दो…

जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक व महिला जन सुनवाई आज

गोरखपुर (सू0वि0)। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया है आज उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी सर्किट हाउस में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी तथा महिला उत्पीड़न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »