कौड़ीराम, गोरखपुर। बैंकाक के प्रमुख व्यवसायी एवं वहां भारतीय समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले डिंपल राव का बुधवार को गजपुर हड़हा मार्ग पर युवाओं ने स्वागत किया। वह देवरिया के हड़हा गांव मे सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार की नीतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश बदल रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। जनसेवा, सुशासन और सुरक्षा का जो संकल्प मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया था, आज वह साकार हो रहा है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में शीर्ष की ओर अग्रसर है। माफियाओं पर बुलडोज़र चल रहा है और जनता को न्याय और सुरक्षा मिल रही है। विकास की रफ्तार तेज़ हुई है। यह नया उत्तर प्रदेश है जहां शासन में ईमानदारी है और विकास में पारदर्शिता है। इस दौरान आयोजक विपुल सिंह, विवेक सिंह, प्रिंस सिंह, तरूण सिंह, रवि प्रताप सिंह, चंदन सिंह, हर्ष, शाहील, आदित्य समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।







